Ad Code

आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में धूमधाम से मना वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘झिलमिल 2026’, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा



बक्सर । आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बक्सर की ओर से गुरुवार को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘झिलमिल 2026’ का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। गोपालडेरा स्थित बेस्ट नर्सिंग इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित इस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता रही। इसमें ANM, GNM एवं बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोलियां और मनमोहक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का परिचय दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्थान के निदेशक, प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।



इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। कला, संस्कृति और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

महोत्सव को सफल बनाने में संस्थान के प्राचार्य, शिक्षकगण, अकादमिक, नॉन-अकादमिक एवं प्रशासनिक विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में संस्थान परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu