Ad Code

धनसोई में चोरों का आतंक: कृषि फीडर के 15 बिजली पोल से 11 हजार वोल्ट का तार चोरी, सिंचाई ठप


बक्सर । धनसोई थाना क्षेत्र में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला कैथहर कला पंचायत के बावन बांध गांव का है, जहां शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने कृषि फीडर के करीब 15 बिजली पोल से 11 हजार वोल्ट का तार चोरी कर लिया। तार चोरी होने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।



जानकारी के अनुसार, गांव के उत्तर स्थित महादलित टोला से पूरब खेतों में सिंचाई के लिए कृषि फीडर लगाया गया है। शुक्रवार की रात चोरों ने इस फीडर के करीब 15 पोल से बिजली के तार काटकर चोरी कर लिए। शनिवार को जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए तो पोल से तार गायब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल धनसोई थाना पुलिस और बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता अजीत कुमार को घटना की सूचना दी।




ग्रामीणों का कहना है कि धनसोई थाना क्षेत्र में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना से नाराज पंचायत के बीडीसी राजू पासवान, बबलू राय, राजेंद्र उपाध्याय, राजू पांडेय, रामेश राय समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर मामले का उद्भेदन करने की मांग की है।

वहीं, इस संबंध में धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उन्हें बिजली तार चोरी की इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu