Ad Code

पाहवा होंडा में फेस्टिव ऑफर की धूम, 1,100 से 8,000 रुपये तक कैशबैक और 7+1 आकर्षक उपहार, धनतेरस पर 150 से अधिक बाइक की बुकिंग, 250 से 300 से अधिक बाइक का स्टॉक उपलब्ध



बक्सर । धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा को लेकर शहर के मेन रोड, सत्यदेवगंज स्थित पाहवा होंडा में ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर शुरू किया गया है। इसके तहत नई होंडा बाइक की खरीदारी पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार, 1,100 से 8,000 रुपये तक कैशबैक और फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। यह ऑफर छठ पूजा तक जारी रहेगा।




पाहवा होंडा के प्रबंधक बाला जी पाठक ने बताया कि फेस्टिव ऑफर के तहत बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को 7+1 आकर्षक उपहार के साथ कैशबैक का लाभ मिल रहा है। उपहारों में कैसरोल, लेदर बैग, साउंड बार, हेलमेट, ब्लूटूथ, ईयरबड्स, इलेक्ट्रिक केतली, दीवार घड़ी और बाइक कवर सहित कई उपयोगी सामान शामिल हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार उपहार प्राप्त कर सकते हैं।

जीरो डाउन पेमेंट पर भी फाइनेंस की सुविधा

ग्राहकों की सुविधा के लिए जीरो डाउन पेमेंट पर बाइक फाइनेंस कराने का विकल्प भी उपलब्ध है। इसकी स्वीकृति संबंधित वित्तीय संस्था की शर्तों के अनुसार होगी।



बाला जी पाठक ने बताया कि धनतेरस को लेकर अब तक 150 से अधिक बाइक की बुकिंग हो चुकी है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए 250 से 300 से अधिक बाइक का स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि दशहरा के दौरान भी होंडा बाइक को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बक्सर के ग्राहकों का होंडा ब्रांड पर लगातार भरोसा बना हुआ है।

उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि त्योहारों के इस विशेष अवसर पर पाहवा होंडा पहुंचकर फेस्टिव ऑफर का लाभ उठाएं और अपनी पसंद की नई बाइक घर लेकर जाएं।

संपर्क करें: 6204698286, 9661141641








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu