- सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू, डिम्पल सिंह और गोलू राजा समेत आधा दर्जन कलाकार बिखेरेंगे जलवा, माखनभोग हीरो की ओर से भव्य आयोजन
बक्सर । भोजपुरी सितारों की चमक और नई बाइक की लॉन्चिंग का गवाह मंगलवार को शहर का किला मैदान बनेगा। माखनभोग हीरो की ओर से 3 नवंबर को हीरो मोटोकॉर्प की नई ग्लैमर एक्स एबीएस बाइक को भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया जाएगा। इस आयोजन में भोजपुरी के चर्चित गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, अभिनेत्री डिम्पल सिंह और गायक गोलू राजा,गायक शेषनाथ ओझा समेत करीब आधा दर्जन कलाकार शामिल होंगे।
लॉन्चिंग समारोह को लेकर किला मैदान में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भोजपुरी कलाकारों की मौजूदगी और नई बाइक के अनावरण को लेकर शहर के युवाओं और बाइक प्रेमियों में उत्सुकता है। कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजन का भी खास इंतजाम रहेगा।
आधुनिक तकनीक के साथ नई ग्लैमर एक्स एबीएस :
हीरो की नई ग्लैमर एक्स एबीएस में एबीएस तकनीक समेत आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। समारोह के दौरान कंपनी की ओर से बाइक की खूबियों, तकनीकी विशेषताओं और राइडिंग अनुभव की जानकारी दी जाएगी।
वहीं, माखनभोग हीरो की ओर से बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
माखनभोग हीरो के संचालक सुमित पाहवा ने बताया कि बक्सर में नई बाइक की लॉन्चिंग को यादगार बनाने के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें भोजपुरी जगत के लोकप्रिय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने शहरवासियों, ग्राहकों और बाइक प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
3 नवंबर को किला मैदान में होने वाला यह आयोजन नई बाइक की लॉन्चिंग के साथ भोजपुरी मनोरंजन का भी खास आकर्षण बनेगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments