Ad Code

उत्तम सिंह बने जदयू छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी, कॉलेज से पंचायत स्तर तक छात्र संगठन के विस्तार का लिया संकल्प



बक्सर । जनता दल (यूनाइटेड) छात्र प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार के तहत उत्तम सिंह को बक्सर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार प्रदेश छात्र प्रकोष्ठ की ओर से उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उनके मनोनयन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।


नई जिम्मेदारी मिलने पर उत्तम सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार, छात्र प्रभारी रुहेल रंजन तथा डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ,जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के प्रति आभार जताया।

उत्तम सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।



उन्होंने कहा कि बक्सर जिले के प्रत्येक कॉलेज, विश्वविद्यालय और पंचायत स्तर तक छात्र जदयू के संगठन का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने, उनकी आवाज बुलंद करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह राजनीति को पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और युवाओं की सेवा का अवसर मानते हैं। नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त अन्य जिला अध्यक्षों को भी बधाई दी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu