Ad Code

केके मंडल महिला कॉलेज में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर भाषण प्रतियोगिता, 30 छात्राओं ने लिया हिस्सा


सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एसटीपीएल के सौजन्य से हुआ आयोजन, विजेताओं को समापन समारोह में किया जाएगा सम्मानित

बक्सर । शहर के नया बाजार स्थित डॉक्टर केके मंडल महिला महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसटीपीएल थर्मल पावर प्लांट, चौसा के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की करीब 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ईमानदारी, पारदर्शिता तथा नैतिक मूल्यों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने की, जबकि मंच संचालन प्रो. रामाधार सिंह ने किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सत्यनिष्ठा के महत्व से अवगत कराना तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना था।



प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि किसी भी समाज और देश की वास्तविक समृद्धि के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है। युवाओं में नैतिक मूल्यों का विकास कर ही भ्रष्टाचार मुक्त और सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है। प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी।

प्रतियोगिता में स्मृति सिन्हा, साक्षी कुमारी, साक्षी सिंह, नंदिनी वर्मा, रिया कुमारी, राजनंदनी, सिंटू कुमारी, रीना कुमारी, मधु पटेल, पुनीता यादव, काजल कुमारी, रिद्धि कुमारी, अंशु कुमारी, गोल्डी कुमारी, शबनम खातून, पिंकी कुमारी, सफिया खातून, श्रुति कुमारी, माया कुमारी, चंचल कुमारी, रुबी कुमारी, अपर्णा कुमारी, अनिशा कुमारी और प्रीति कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया।



महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन एसटीपीएल के अधिकारियों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रो. धीरेंद्र कुमार, प्रो. परमहंस सिंह, प्रो. इंद्रमणिलाल, प्रो. मनोरमा कुमारी, प्रो. अल्पना वर्मा, प्रो. रवि शंकर सिंह, प्रो. भुनेश्वर यादव, प्रो. राधा कृष्ण कुमार, प्रशांत कुमार, रामनाथ सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu