बक्सर । अधिवक्ता वकील पासी की रहस्यमय मौत का खुलासा डेढ़ माह बाद भी नहीं होने पर गुरुवार को मृतक के परिजनों और अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पासी के नेतृत्व में डुमरांव थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही और जांच की प्रगति की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए अनुसंधानकर्ता को निलंबित करने की मांग की।
मृतक की बेटी राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि उनके पिता की साजिश के तहत हत्या कर शव कांव नदी में फेंका गया था। उन्होंने पुलिस को संदिग्धों की जानकारी देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात कही। वहीं, सुशील पासी ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शहर में चक्का जाम किया जाएगा।
इधर, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और अनुसंधानकर्ता एसआई मतेन्द्र कुमार ने बताया कि विसरा और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इसे हादसा या हत्या, किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments