बक्सर । आरा में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के वरिष्ठ पदाधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं रोटेरियन राम कुमार सिंह की हत्या पर संगठन ने गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन के बिहार प्रदेश महासचिव डॉ. दिलशाद आलम सहित बक्सर और आरा के सदस्यों ने भोजपुर एसपी से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
डॉ. दिलशाद आलम ने निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर हत्या में शामिल हमलावरों, साजिशकर्ताओं और सहयोगियों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। संगठन ने पीड़ित परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों की सुरक्षा तथा साक्ष्यों को सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया। पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने की बात कही।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments