Ad Code

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर रक्तदान शिविर, 19 रक्तवीरों ने किया रक्तदान


बक्सर । भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर 15 अक्टूबर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन, बक्सर की ओर से सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक मो. वकार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 19 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।


रक्तदान करने वालों में बिट्टू पांडे, बृज बिहारी सिंह, अजीत कुमार, रोहित यादव, प्रिंस यादव, रिजवान, रेहान इद्रीसी, सोहेल शाह, आकाश कुमार, विशाल कुमार, दिवाकर कुमार सिंह, रवि कुमार, सोनू खान, मो. सैफ, अरमान शाह, मनीष सिंह, अजय कुमार और रोशन सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे। फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर शायर एवं मंच उद्घोषक इब्नुल होदा साबित रोहतासवी, इफ्तेखार अहमद डुड्डू, अरमान अंसारी, परवेज कुरैशी, अफरोज आलम, नौशाद टार्जन, सलाहुद्दीन हाशमी, रमेश पाल, आमिर सोहेल, वसीम सर खीरी और महताब आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फाउंडेशन के संस्थापक मो. वकार ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu