Ad Code

धनसोई बाजार में मकान से युवक का शव बरामद, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा


तीन दिनों से बंद था दरवाजा, नाली में खून मिला तरल पदार्थ बहने की भी चर्चा; एफएसएल टीम ने की जांच

बक्सर । धनसोई बाजार में गुरुवार को एक मकान से तेज दुर्गंध आने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़वाया तो अंदर छत के गलियारे में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान खोचरिहा गांव निवासी श्रीराम सेठ के पुत्र संतोष सेठ के रूप में हुई है। वह धनसोई बाजार में दुर्गा मंदिर के सामने रहते थे और श्री राम ज्वैलर्स नाम से आभूषण की दुकान चलाते थे।



बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों से मकान का दरवाजा नहीं खुला था। गुरुवार को दुर्गंध महसूस होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के पिता और पुलिस को दी। मकान खुलवाने पर संतोष सेठ औंधे मुंह पड़े मिले। उनके मुंह से खून निकलने की बात भी सामने आई। मकान के पास नाली में खून मिला तरल पदार्थ बहने की चर्चा से मामले को लेकर आशंका और बढ़ गई।




संतोष सेठ की पत्नी की करीब एक वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी छह वर्षीय बेटी अपने ननिहाल अनवास गांव में रहती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक नशे का सेवन करता था। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu