Ad Code

कैंसर पीड़िता का राशन कार्ड से कटा नाम, आयुष्मान इलाज पर संकट; पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार


बक्सर । सिमरी प्रखंड के बड़का राजपुर गांव निवासी कैंसर पीड़िता रेनू देवी,पति- जगनारायण मिश्रा के राशन कार्ड से नाम हटाए जाने के बाद इलाज पर संकट गहरा गया है। आर्थिक रूप से कमजोर रेनू देवी का इलाज आयुष्मान योजना के सहारे चल रहा था।



पीड़िता का आरोप है कि राशन कम मिलने की शिकायत करने के बाद उनका राशन कार्ड ही डिलीट कर दिया गया। राशन कार्ड से नाम हटने के कारण आयुष्मान योजना का लाभ भी प्रभावित होने की आशंका है। कैंसर के इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल है।




रेनू देवी ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की तत्काल जांच कराने, राशन कार्ड में उनका नाम पुनः जोड़ने तथा आयुष्मान योजना का लाभ सुनिश्चित कराने की अपील की है। परिवार ने अधिकारियों से मानवीय आधार पर शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण पीड़िता का इलाज बाधित न हो।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu