Ad Code

कैलाशपति मिश्र की 102वीं जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने किया नमन



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार में भाजपा के संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कैलाशपति मिश्र की 102वीं जयंती सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने समारोह में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।


इस दौरान कंचन देवी ने कहा कि कैलाशपति मिश्र का पूरा जीवन संगठन, राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी विचारधारा और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी। उनके संघर्ष, सादगी और संगठन निर्माण की कार्यशैली आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।



उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu