बक्सर । खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले बक्सर जिला जूडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों का जत्था मंगलवार को स्टेट जूडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रवाना होगा। इससे पहले सोमवार को नगर के कला भवन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ सह शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. डीएन सिंह पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर चर्चित समाजसेवी रामजी सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। डॉ. डीएन सिंह ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षक त्रिलोकी नाथ तिवारी, आलोक कुमार, कृष्णा कुमार और मृत्युंजय राय के योगदान की भी सराहना की।
स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में सत्यम चौबे, समर उपाध्याय, आयुष कुमार, रवि कुमार, विक्की पाठक, सुनील, हिमांशु, कृष्णा, मानताशा और वैष्णवी कौशिक सहित रघुनाथपुर के 10 खिलाड़ी शामिल हैं।
डॉ. डीएन सिंह ने उम्मीद जताई कि बक्सर के खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए वे भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करेंगे। साथ ही घोषणा की कि मेडल जीतकर लौटने वाले सभी खिलाड़ियों को शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की ओर से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments