Ad Code

चौसा-कोचस मार्ग पर नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल



बक्सर । चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर अखौरीपुर गोला के पास बुधवार की देर दोपहर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा यादव ढाबा के समीप हुआ। घायलों को मुफस्सिल थाना की गश्ती पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई।


घायलों की पहचान राजपुर निवासी गोलू (21) और छोटू (22) के रूप में हुई है। दोनों बाइक से बक्सर जा रहे थे। इसी दौरान यादव ढाबा के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। बाइक उससे टकराकर असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu