Ad Code

दशहरा पर बक्सर में 18 जगह ड्रॉप गेट, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक



बक्सर । दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को नगर भवन में डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रीफिंग हुई। अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और सोशल मीडिया निगरानी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।



शहर में 18 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे। 17 से 21 अक्टूबर तक नगर क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पूजा पंडालों की निगरानी, नियमित गश्ती और प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति, ढीले तारों की मरम्मत और पूजा पंडालों में विद्युत सुरक्षा जांच कराने को कहा गया है। अस्पतालों में एंबुलेंस, दवाओं, ऑक्सीजन और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। अग्निशमन वाहन भी तैयार रहेंगे।




सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक संदेशों की निगरानी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 17 अक्टूबर की दोपहर से 22 अक्टूबर तक अथवा प्रतिमा विसर्जन और स्थिति सामान्य होने तक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहेंगे।

नियंत्रण कक्ष: बक्सर-06183-223333, डुमरांव-06323-222781। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu