बक्सर । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नवानगर प्रखंड मुख्यालय में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आक्रोश मार्च निकालकर केंद्र सरकार और चुनाव व्यवस्था को लेकर विरोध जताया गया। कार्यक्रम में विपक्षी दलों के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिला परिषद सदस्य सह राजद नेता डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और आपत्तियों को लेकर नारेबाजी की तथा पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में चनवथ के वार्ड सदस्य निर्मल कुमार, वैना पंचायत के समाजसेवी अरविंद फौजी, गिरधर बरांव के खेदन राम, भटौली के शारदा यादव, सेवई टोला के हरेंद्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मदेव यादव और पूर्व प्रमुख दिलीप यादव सहित कई लोग शामिल रहे।
इसके अलावा भाकपा माले के हरेंद्र राम, रवि कुमार समेत कई नेता और कार्यकर्ता तथा राजद के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पुतला दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments