बक्सर । प्रख्यात सिने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से कला एवं सिनेमा जगत में शोक की लहर है। नाना पाटेकर के निधन पर जिला आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफ बक्सर (डाब) के अध्यक्ष सुरेश संगम एवं महासचिव हरिशंकर गुप्ता ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डाब के अध्यक्ष सुरेश संगम ने कहा कि नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के ध्रुव तारा थे, जो अब अस्त हो गया। ‘क्रांतिवीर’ जैसे दमदार किरदारों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले नाना पाटेकर का सशक्त अभिनय और विशिष्ट संवाद-अदायगी उन्हें अन्य कलाकारों से अलग बनाती थी। उनका निधन फिल्म एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि अभिनय की एक ऐसी पाठशाला थे, जिनसे कई पीढ़ियों के कलाकारों ने प्रेरणा ली। उनके अभिनय में संवेदना, आक्रोश, संघर्ष और जीवन के विविध रंगों की गहरी झलक देखने को मिलती थी।
डाब के महासचिव हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि नाना पाटेकर का पूरा जीवन कला के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट अभिनय का उदाहरण रहा। हिंदी और मराठी सिनेमा में उन्होंने पांच दशक के लंबे सफर के दौरान कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनके निधन से कलाकार समाज ने एक महान प्रतिभा को खो दिया है। उनकी कला, संवाद शैली और अभिनय की विरासत हमेशा स्मरणीय रहेगी।
डाब परिवार ने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों, प्रशंसकों और समूचे कला जगत को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments