Ad Code

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील


बक्सर । दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा, अंचलाधिकारी चौसा, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष
शम्भू भगत,इटाढ़ी गुमटी पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी, चौसा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी, पूर्व जिला पार्षद सह अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बैठक में पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। सभी लोगों को मिल-जुलकर पर्व मनाना चाहिए और किसी भी तरह के भेदभाव या वैमनस्य से बचना चाहिए।




उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बक्सर की सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा सभी की साझा जिम्मेदारी है। इसे बनाए रखते हुए सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu