बक्सर । हजरत इब्राहिम शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के अवसर पर इटाढ़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन कर इंसानियत और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की गई। शिविर का उद्घाटन इटाढ़ी थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने किया। इस अवसर पर नाजिम आलम, ट्विंकल आलम, आकाश जायसवाल समेत आयोजन से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। रक्तदान अभियान में ब्लड बक्सर की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
उर्स के मौके पर आयोजित इस रक्तदान शिविर की सबसे खास बात गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर रही। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ आगे बढ़कर रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। शिविर में कुल 26 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान वास्तव में महादान और जीवनदान है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने ब्लड बक्सर की ‘नई सोच, नई परंपरा’ की मुहिम की सराहना करते हुए इसे नेक पहल बताया।
रक्तदान करने वालों में नाजिम आलम, ट्विंकल आलम, अविनाश कुमार, सागर गुप्ता, खलील आलम, दानिश खान, अभिमन्यु गुप्ता, धीरज गुप्ता, शकील अंसारी, बबलू अंसारी, मिराज अंसारी, सुनील यादव, विशाल यादव, नौशाद अंसारी, फिरोज अंसारी, खुर्शीद अंसारी, टिंकू यादव और ताजिम आलम सहित अन्य रक्तवीर शामिल रहे।
इस मौके पर ब्लड बक्सर की ओर से आदिल खान, नसीम नायक, शादाब आलम, अमन अली तथा जिला परिषद सदस्य अरमान मलिक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजनकर्ताओं ने सभी रक्तवीरों और मां तपेश्वर देवी ब्लड सेंटर के सहयोग के प्रति आभार जताया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments