बक्सर । बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के रविवार को बक्सर आगमन के क्रम में डुमरांव के समीप भाजपा नेताओं एवं युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने शिक्षा मंत्री का फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया।
शिक्षा मंत्री पटना से बक्सर में आयोजित रामलीला समिति के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान डुमरांव के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय और भाजपा के समर्थन में लगाए गए नारों से वातावरण गूंज उठा।
स्वागत से अभिभूत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और युवाओं का स्नेह एवं उत्साह संगठन की ताकत है। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।
युवा नेता दीपक यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार को लेकर युवाओं में नई उम्मीद जगी है। मंत्री के बक्सर आगमन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है।
इस अवसर पर बक्सर भाजपा प्रवक्ता शक्ति राय, युवा नेता दीपक यादव, अभिषेक रंजन, शिवजी शर्मा, रोहित सिंह, मुखिया सिंह कुशवाहा, संटू मित्रा, रवि शंकर सिंह, उपेंद्र तिवारी, अमित पाठक, राजा यादव, राहुल सूर्यवंशी, मिथुन यादव, आशीष खरवार, छोटू कुमार, विष्णु शंकर सोनी, सुशील ठाकुर, मृत्युंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments