Ad Code

बक्सर में खो-खो चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन, 60 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा


बक्सर । खेल विभाग, पटना, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एम.पी. उच्च विद्यालय के खो-खो मैदान में एकलव्य राज्य प्रशिक्षण केंद्र एवं खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के दल के गठन हेतु खो-खो चयन ट्रायल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया।


चयन ट्रायल में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, बेगूसराय के 30 तथा खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, बक्सर के 30 बालक-बालिका खिलाड़ियों समेत कुल 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी खेल पदाधिकारी-सह-वरीय उप समाहर्ता, बक्सर रवि बहादुर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।



चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने खो-खो में अपनी गति, चपलता, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर एकलव्य राज्य प्रशिक्षण केंद्र एवं खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के दल के लिए प्रतिभावान एवं योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आवश्यक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu