बक्सर । बक्सर स्टेशन रोड स्थित नगर भवन के सामने वृंदावन वाटिका सभा कक्ष में रविवार को दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन मदन पाल ने किया।
बैठक में संगठन को जिले के प्रखंड, विधानसभा और पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। सदस्यों ने एक स्वर में संगठन के विस्तार और सक्रियता बढ़ाने पर सहमति जताई। पंचायत स्तर पर संगठन से जुड़े लोगों को चुनाव मैदान में उतारने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशासन से पहल करने की रणनीति बनाई गई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने इंदिरा आवास योजना में गड़बड़ी की मिल रही शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन से मिलकर समाधान कराने का प्रयास करने की बात कही। वहीं, रैन बसेरा योजना के तहत भूमिहीन गरीब परिवारों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा पीसी कॉलेज, जासो रोड, पांडेय पट्टी रोड और मित्रलोक कॉलोनी में जलजमाव की समस्या को दुर्गापूजा से पहले दूर कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखने पर भी सहमति बनी।
बैठक में सुरेंद्र ठाकुर, महिला संयोजिका कृष्णावती देवी, लाल बिहारी पाल, बिना खरवार, पिंटू साहनी, सत्येंद्र प्रजापति, राहुल कुमार, राष्ट्रपति राजभर, रजक कुशवाहा, अजीत राम, नथुनी राम, मनजी राजभर, बब्बन राजभर, अरविंद शाह, जगदीश ठाकुर, मुन्ना ओझा, बस नारायण राजभर, मुकेश राजभर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments