Ad Code

आज तीन घंटे बिजली रहेगी गुल, ब्रह्मपुर सहित कई इलाकों में आपूर्ति बाधित



महाराजगंज जीआईएस से नुआंव तक 33 केवी लाइन पर होगा काम, दोपहर 12 से 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

बक्सर । विद्युत लाइन पर निर्माण कार्य को लेकर आज शनिवार को ब्रह्मपुर फीडर से जुड़े कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान ब्रह्मपुर, रानीपुर और नुआंव विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन महाराजगंज जीआईएस से नुआंव तक 33 केवी लाइन में कार्य किया जाना है। इसके मद्देनजर 33 केवी ब्रह्मपुर फीडर का शटडाउन दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहेगा।



इस दौरान नुआंव, कठार, ब्रह्मपुर, रघुनाथपुर, नैनीजोर, गरहथा, गायघाट सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu