बक्सर । गोलंबर चौक के नामकरण को लेकर जारी विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। शनिवार को जहां काली बाबू चौक का नाम बदलकर ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी थी, वहीं सोमवार को गोलंबर पर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर दिखाई देने लगे। इन पोस्टरों पर गोलंबर का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ लिखा हुआ है।
पोस्टर सामने आने के बाद चौक के नामकरण को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शनिवार को राजपूत समाज के दर्जनों लोगों ने गोलंबर पर एकजुट होकर सांकेतिक विरोध जताया था। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काली बाबू चौक का नाम नहीं बदलने की मांग की गई थी।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि काली बाबू के नाम और उनकी ऐतिहासिक पहचान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, सोमवार को चौक पर ‘सेवा ज्योति चौक’ लिखे पोस्टर नजर आने के बाद इस विवाद को लेकर शहर में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब सवाल यह उठ रहा है कि विरोध के बीच गोलंबर पर ‘सेवा ज्योति चौक’ के बैनर-पोस्टर किसने लगाए और क्या चौक का नाम बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है? फिलहाल, पोस्टर लगाए जाने के पीछे की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...




















0 Comments