Ad Code

नवरात्र के शुभारंभ पर उमरपुर गांव में जगमगाया मां काली का मंदिर, हुई भव्य आरती


बक्सर । शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही जिले के गांव-गांव में देवी आराधना, भजन-कीर्तन और जागरण का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में सदर प्रखंड के उमरपुर गांव स्थित मां काली मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। रोशनी से जगमगाता मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


नवरात्र को लेकर गांव के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा मंदिर की सजावट से लेकर पूजा-पाठ और अन्य व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर मां काली के दरबार में भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।



ग्रामीणों ने मां काली से पूरे ग्रामवासियों सहित नगर के लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखने और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर विवेक राय, देवी दयाल और अटल राय "सौरभ" सहित अन्य ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu