बक्सर । पेट एवं पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब बक्सर में ही गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राकेश झा से परामर्श लेने की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर, चरित्रवन कॉलेज गेट, बक्सर में प्रत्येक मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।
डॉ. राकेश झा (डीएम- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) प्रत्येक मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। इस दौरान पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज, लीवर तथा आंतों से संबंधित समस्याओं से परेशान मरीज विशेषज्ञ की सलाह ले सकेंगे।
इस सुविधा से पेट एवं पाचन तंत्र संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए विशेषज्ञ परामर्श चाहने वाले स्थानीय मरीजों को बक्सर में ही परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 9128147848 पर कॉल कर सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...




















0 Comments