Ad Code

भदार में खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, दौड़ में संध्या और अमन रहे अव्वल



- नवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष होता है आयोजन, 17 और 18 अक्टूबर को होंगी अन्य प्रतियोगिताएं

बक्सर । नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, भदार के तत्वावधान में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। नवरात्रि प्रारंभ होने से पूर्व अमावस्या के अवसर पर स्थानीय निर्मल कुमार जैन खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों और बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।



प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया पति हवलदार रजक, जिला परिषद प्रत्याशी कविलाश सिंह और पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समिति की ओर से धार्मिक आयोजनों के साथ प्रत्येक वर्ष बच्चों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से मेधा प्रतियोगिता, खेलकूद स्पर्धा और नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें गांव के बच्चे और बच्चियां बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

महिला वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में संध्या ने प्रथम, ममता ने द्वितीय और कृति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 100 मीटर दौड़ में संध्या प्रथम और ममता द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि साक्षी और रोशनी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।





बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, लवकुश द्वितीय और लवकेश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 100 मीटर दौड़ में लवकुश ने पहला, सोनू ने दूसरा और विवेक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुनील कुमार, कुणाल, राकेश, मनीष, क्षितिज सहित अन्य लोग शामिल रहे। वहीं, चित्तू, विकास, अमरेंद्र, श्रवण, भोला और रंजीत ने लाइंसमैन की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन विमल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे और बच्चों के उत्साह एवं प्रदर्शन की सराहना की।

समिति के अनुसार, आगामी 17 अक्टूबर को कूद और गोला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, 18 अक्टूबर को विभिन्न वर्गों के बच्चों के बीच लिखित प्रतियोगिता होगी।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu