बक्सर । अभिनेता नाना पाटेकर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए डॉ. दिलशाद आलम वर्ष 2024 के उस यादगार पल को याद कर भावुक हो गए, जब नाना पाटेकर ने एजाज खान के साथ उन्हें सम्मानित किया था। उन्होंने उस क्षण को अपने जीवन की अनमोल यादों में से एक बताया और नाना पाटेकर के अभिनय कौशल तथा कला के प्रति समर्पण की सराहना की।
डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि नाना पाटेकर को केवल हीरो कहना उनकी प्रतिभा को सीमित करना होगा। वे एक ऐसे सशक्त अभिनेता हैं, जो अपने किरदारों को जीवंत कर देते हैं और अपने प्रभावशाली अभिनय से सीधे दर्शकों के दिलों तक पहुंचते हैं। उनसे सम्मान प्राप्त करना उनके लिए गर्व, खुशी और भावुकता से भरा पल था।
उन्होंने कहा, “कुछ शख्सियतें अपने हुनर और व्यक्तित्व से ऐसी अमिट छाप छोड़ती हैं कि उनका नाम लंबे समय तक लोगों के दिलों में जिंदा रहता है। नाना पाटेकर ऐसी ही शख्सियत हैं। उनकी प्रतिभा और अपनी कला के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।”
इस अवसर पर नासिर, शमशाद, नागेंद्र कुमार, निशा रानी, राजेश, नसीम, मोतीलाल, प्यारे लाल, प्रदीप, अरुण सिंह, अरुण उपाध्याय, राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments