जिलाधिकारी साहिला ने सराहना की अविनाश के योगदान की, कहा- खिलाड़ियों की सफलता में टीम भावना और सहयोग की अहम भूमिका
बक्सर । जिला प्रशासन की ओर से कुश्ती के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले पहलवान अविनाश कुमार को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी साहिला ने उन्हें सम्मानित करते हुए जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में कुश्ती टीम को सहयोग प्रदान करने में उनकी भूमिका और योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ टीम भावना भी बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन में टीम के सदस्यों के बीच समन्वय और आपसी सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि अविनाश कुमार का योगदान खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सहयोग की भावना को दर्शाता है। ऐसे प्रयास युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अविनाश कुमार के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी खेल जगत से जुड़े रहकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और जिले का गौरव बढ़ाने में योगदान देते रहेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments