बक्सर । जिले में सरकारी संस्थानों की व्यवस्था बेहतर बनाने और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को कायाकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी साहिला के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान संस्थानों में साफ-सफाई, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और भवनों के रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में सरकारी भवनों के रंग-रोगन और जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में पदाधिकारियों ने निर्धारित स्थलों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया। साथ ही, सरकारी परिसरों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखने तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं में पाई जाने वाली कमियों को चिह्नित कर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी बल दिया गया।
जिला प्रशासन के अनुसार, कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी संस्थानों में स्वच्छता, रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति में सुधार लाना है। इसके माध्यम से संस्थानों की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने और आम नागरिकों को सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने और व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments