बक्सर । मिशन प्रभाकिरण के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार, जनभागीदारी और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों और वार्ड पार्षदों को आपसी समन्वय स्थापित कर मिशन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। आम नागरिकों को योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को नियमित अनुश्रवण और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों से नगर क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं और समस्याओं पर सुझाव भी लिए गए। जिलाधिकारी ने वार्ड पार्षदों से आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर योजना के प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय और सतत निगरानी के माध्यम से मिशन प्रभाकिरण के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से पूरा किया जाए।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments