- आक्रोश मार्च निकालकर लगाए नारे, राजद नेता डॉ. राजीव कुमार ने दी कार्यक्रम की जानकारी
बक्सर । गुरुवार को इंडिया गठबंधन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बक्सर के किला मैदान से अंबेडकर चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसकी जानकारी राजद नेता सह नवानगर जिला परिषद सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’, ‘लोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट चोर कहां मिलेगा, भाजपा के दफ्तर में’ जैसे नारे लगाए गए। आक्रोश मार्च के बाद अंबेडकर चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला सचिव संजय यादव, युवा राजद महासचिव ओमप्रकाश माली, जुल्फिकार भुट्टो खां, अरविंद फौजी समेत इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपने नारों के जरिए चुनावी व्यवस्था को लेकर विरोध दर्ज कराया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments