Ad Code

बक्सर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर विधायक आनन्द मिश्रा की पहल, तीन सदस्यीय जांच कमिटी गठित



बक्सर । बक्सर नगर परिषद क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था और उससे जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर सदर विधायक आनन्द मिश्रा की पहल के बाद विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। विधायक द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा के समक्ष नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया था।



मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया है। कमिटी को बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था तथा इससे संबंधित शिकायतों की जांच कर 7 अक्टूबर 2026 तक अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है।




जांच कमिटी के गठन के बाद नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है। खासकर बक्सर धाम आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विधायक आनन्द मिश्रा ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार संबंधित विभागों के समक्ष आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बक्सर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu