बक्सर । वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर रविवार की रात उत्पाद पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब की बड़ी खेप पकड़ी। टीम ने संदेह के आधार पर एक बोलेरो मैक्स पिकअप को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 100 पेटी शराब बरामद की गई।
उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बरामद शराब 8 पीएम स्पेशल टेट्रा पैक व्हिस्की है। कुल 4800 पैक बरामद किए गए, जिसकी मात्रा 864 लीटर है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 10.50 लाख रुपये आंकी गई है। जांच के दौरान शराब के पैकेट पर ‘फॉर सेल इन यूपी ऑनली’ लिखा पाया गया।
मामले में उत्पाद पुलिस ने वाहन चालक श्रवण कुमार, पिता राजेश राम, निवासी मिठनापुर नवादा, थाना गरवार, जिला बलिया को गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो मैक्स पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है।
उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने कहा कि सीमा क्षेत्र में शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच और निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments