Ad Code

रघुनाथपुर योगा क्लब में फिजियोथेरेपी और पोषण पर जागरूकता सत्र, महिलाओं के लिए जल्द लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर


बक्सर । रघुनाथपुर योगा क्लब में सोमवार को स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट एवं डाइटिशियन डॉ. प्रियंका पाठक ने योग साधकों को फिजियोथेरेपी, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।


सत्र के दौरान डॉ. प्रियंका पाठक ने जोड़ों के दर्द, माइग्रेन सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं से राहत के लिए उपयोगी व्यायाम और थेरेपी के तरीकों का प्रदर्शन किया। साथ ही प्रतिभागियों को इनका व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास के साथ शरीर की जरूरत के अनुसार उचित व्यायाम, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया।

योग शिक्षक दिनेश कुमार यादव के योग प्रशिक्षण तथा डॉ. प्रियंका पाठक के फिजियोथेरेपी एवं पोषण संबंधी मार्गदर्शन के समन्वय से आयोजित इस सत्र में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ से परामर्श भी लिया।



रघुनाथपुर योगा क्लब के सदस्य एवं पर्यावरण कार्यकर्ता शैलेश कुमार ओझा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों, विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जल्द ही योग एवं आधुनिक थेरेपी पर आधारित विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में योग, फिजियोथेरेपी, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाना भी इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

कार्यक्रम में शैलेश ओझा, मु. राजू, पारितोष सिंह, रंजन कुमार, विनय कुमार, दिनेश यादव, सत्येंद्र यादव, नसीम अंसारी, गुड्डू मिश्रा, लव यादव, सुमित कुमार, मंटू मियां, सुरेश ठाकुर, चंदन मिश्रा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu