Ad Code

रेल कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस, कैबिनेट ने 2,009.61 करोड़ रुपये की दी मंजूरी


- 11.40 लाख से अधिक रेलकर्मियों को होगा लाभ, पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये का भुगतान

बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) के भुगतान को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 11,40,770 पात्र रेल कर्मचारियों को कुल 2,009.61 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा।



रेल मंत्रालय के अनुसार, पात्र गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों को दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले बोनस का भुगतान किया जाता है। इस वर्ष भी कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। इसके तहत पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे।



इस निर्णय से ट्रैक मेंटेनेंस कर्मियों, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारियों और अन्य ग्रुप-सी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उत्पादकता-आधारित बोनस का उद्देश्य रेल कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन और रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में माल ढुलाई के क्षेत्र में 1,670 मिलियन टन का रिकॉर्ड दर्ज किया। वहीं, इस दौरान करीब 7.41 अरब यात्रियों को रेल परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। रेलवे के इसी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के लिए बोनस भुगतान को मंजूरी दी गई है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu