Ad Code

पवनी गांव में पुलिस की छापेमारी, 656.5 ग्राम गांजा,18चिलम और 30,890 रुपये नकद बरामद


- आरोपित योगेंद्र साह फरार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

बक्सर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवनी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 656.5 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ, 30,890 रुपये नकद और 18 मिट्टी के चिलम बरामद किए। हालांकि, गांजा की कथित खरीद-बिक्री के मामले में आरोपित योगेंद्र साह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। छापेमारी के दौरान वह घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।


मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभु भगत के अनुसार, गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि पवनी गांव निवासी योगेंद्र साह अपने घर में गांजा छिपाकर रखता है और उसकी बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोपहर को आरोपित के घर छापेमारी की गई।



घर की तलाशी के दौरान काले रंग की प्लास्टिक में टेप से लपेटकर रखा 599.510 ग्राम तथा दूसरी प्लास्टिक में रखा 56.990 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। दोनों का कुल वजन 656.5 ग्राम बताया गया है। इसके अतिरिक्त 18 मिट्टी के चिलम और 30,890 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित योगेंद्र साह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu