Ad Code

36 सालों से कायम है ब्रह्मबाबा के दरबार में आस्था, 26 अक्टूबर से गूंजेंगे भक्ति के स्वर, छोटका सिघनपुरा में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी, 27 को सजेगी भोजपुरी कलाकारों की महफिल; गोपालगंज के विधायक पप्पू पांडेय होंगे मुख्य अतिथि


बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत छोटका सिघनपुरा गांव स्थित प्रसिद्ध श्री गंगाधारी ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर होने जा रहा है। मंदिर में 36वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर 26 और 27 अक्टूबर को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो दिवसीय आयोजन के दौरान जहां अखंड हरिकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय होगा, वहीं भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।



आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा एवं सचिव अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि 26 अक्टूबर को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा। इसकी पूर्णाहुति के बाद 27 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गोपालगंज के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रहेगी।

आस्था का केंद्र है ब्रह्मबाबा का दरबार :

श्री गंगाधारी ब्रह्मबाबा के प्रति छोटका सिघनपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा के चमत्कारों की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा के दरबार में मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि पिछले 36 वर्षों से ग्रामीण निरंतर वार्षिकोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं।



भोजपुरी कलाकारों की सजेगी महफिल :

इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भोजपुरी जगत के नारदी विधा के प्रसिद्ध कलाकार कमलबास कुंवर, अरविंद सिंह अभियंता और प्रभुनाथ तिवारी होंगे। वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश के चर्चित कीर्तन गायक अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। आयोजन के समापन पर भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।

वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए ब्रह्मबाबा सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, सचिव अनुज कुमार मिश्रा समेत बंधन मिश्रा, विनोद मिश्रा, शशि बावला, श्रीराम मिश्रा, रामेश्वर मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, मंटू मिश्रा, पिंटू मिश्रा, चिंटू मिश्रा, नारद मिश्रा, सोनू मिश्रा, बड़क मिश्रा, पंकज मिश्रा, हरेन्द्र मिश्रा, बीरेन्द्र मिश्रा सहित कई युवा सक्रिय रूप से जुटे हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu