Ad Code

डुमरांव में विधायक राहुल सिंह के जन्मदिन पर दिखा समर्थकों का उत्साह, जगह-जगह काटे गए केक, विधायक कार्यालय से लेकर गांवों और मंदिर परिसर तक आयोजित हुए कार्यक्रम, अंगवस्त्र और फूल-मालाओं से किया गया सम्मानित



बक्सर । डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय जदयू विधायक राहुल सिंह का जन्मदिन समर्थकों ने उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर केक काटकर विधायक को जन्मदिन की बधाई दी गई। इस दौरान एनडीए के नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय युवाओं, व्यवसायियों और समाजसेवियों की भागीदारी देखने को मिली। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों के जरिए समर्थकों ने विधायक के प्रति अपना स्नेह और समर्थन जताया।


जन्मदिन समारोह की शुरुआत डुमरांव स्थित विधायक कार्यालय से हुई। यहां भाजपा जिला प्रवक्ता शक्ति राय, भाजपा नेता दीपक यादव, भाजपा नेत्री पिंकी पाठक सहित एनडीए के नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा। सभी ने केक काटकर विधायक राहुल सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा बैजनाथपुर गांव में विश्वम्भर तिवारी के आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जहां विधायक राहुल सिंह स्वयं उपस्थित रहे। संजय पासवान के आवास पर भी समर्थकों ने जन्मदिन समारोह आयोजित किया।

मां डुमरेजनी मंदिर परिसर में समाजसेवी मगन राय, कृष्णा कुमार और अन्य स्थानीय युवाओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, तिवारी टोला में व्यवसायी रामनाथ तिवारी के साथ दर्जनों लोगों ने जन्मदिन मनाया और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं।


स्थानीय समाजसेवी महान तिवारी के आवास पर भी समारोह आयोजित किया गया। यहां विधायक को फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंटकर और केक खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। डुमरांव सर्किट हाउस में भी स्थानीय युवाओं और व्यवसायियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सतन चौबे, अमरेंद्र कुमार और दवा व्यवसायी टूना सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विधायक राहुल सिंह ने जन्मदिन पर मिले स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu