Ad Code

सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने पर गुरुकुल में सेवा और शिक्षा का संदेश, विद्यार्थियों के बीच बांटी गई कॉपी-कलम



बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुकुल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की अपील की।



कार्यक्रम में भाजपा बक्सर नगर पश्चिमी अध्यक्ष अजय वर्मा, भाजपा नेता सोनू राय, अमर गोंड एवं पवन दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ सेवा और संस्कार से जुड़ने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu