Ad Code

धनतेरस से पहले तनिष्क बक्सर में ज्वैलरी की प्री-बुकिंग को लेकर बढ़ी ग्राहकों की दिलचस्पी, 25% भुगतान पर सोने का भाव सुरक्षित



बक्सर । धनतेरस के पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच के आभूषण ब्रांड तनिष्क के बक्सर शोरूम में ग्राहकों के लिए ज्वैलरी की प्री-बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


तनिष्क बक्सर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राहक अपनी पसंद की ज्वैलरी का चयन कर उसके मूल्य का महज 25 प्रतिशत भुगतान करके प्री-बुकिंग करा सकते हैं। निर्धारित शर्तों के अनुसार प्री-बुकिंग के साथ सोने का भाव भी सुरक्षित किया जा सकता है। इससे ग्राहकों को धनतेरस के दौरान सोने के भाव में संभावित उतार-चढ़ाव की चिंता से राहत मिल सकती है।



प्री-बुकिंग की सुविधा का एक बड़ा फायदा यह भी है कि ग्राहक धनतेरस के दिन शोरूम में होने वाली भीड़ से बचते हुए पहले से अपनी पसंद के आभूषण की बुकिंग कर सकते हैं। इससे त्योहार के शुभ अवसर पर खरीदारी अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से की जा सकेगी।

धनतेरस को सोने और आभूषणों की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में त्योहार से पहले ही पसंदीदा ज्वैलरी चुनकर बुक कराने और निर्धारित शर्तों के तहत सोने का भाव सुरक्षित करने की सुविधा ग्राहकों के लिए खरीदारी को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu