- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर जदयू प्रदेश सचिव ने उठाए क्षेत्रीय विकास के मुद्दे
बक्सर । किसानों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों को बाढ़ से हुई फसल क्षति का मुआवजा दिलाने के साथ ही डुमरांव बाईपास और एनएच-120 सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई।
मुलाकात के दौरान विनोद राय ने पूर्व मुख्यमंत्री का ध्यान बाढ़ के कारण किसानों को हुए आर्थिक नुकसान की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की फसलें बर्बाद होने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराकर उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। समय पर आर्थिक सहायता मिलने से किसानों को राहत मिलेगी और वे अगली फसल की तैयारी कर सकेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने डुमरांव बाईपास और एनएच-120 सड़क परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
विनोद राय ने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और क्षेत्र की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुलाकात के दौरान उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद नीरज कुमार से भी मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments