डुमरांव । काली नगर स्थित संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, गोपियों के साथ रासलीला तथा कंस से जुड़े प्रसंगों का आकर्षक मंचन किया।
कार्यक्रम के दौरान कंस मामा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने कंस के घमंड और उसके अंत से जुड़े प्रसंग का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए संदेश दिया कि अहंकार का अंत निश्चित है और अंततः सत्य एवं धर्म की विजय होती है। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से कंस के आतंक की समाप्ति और समरस, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी समाज की स्थापना का संदेश भी दिया गया।
विद्यालय के निदेशक रमेश सिंह की देखरेख में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन अवसर पर निदेशक रमेश सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक शुभम सिंह ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments