Ad Code

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग में डॉ. अनुराग कुमार बने प्रभारी विभागाध्यक्ष


बक्सर । महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के जन्तु विज्ञान विभाग में विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन, देखरेख एवं रूटीन कार्यों के संपादन के लिए चक्रानुक्रम (रोटेशन) व्यवस्था लागू की गई है। इसी व्यवस्था के तहत महाविद्यालय प्रशासन ने डॉ. अनुराग कुमार, सहायक प्राध्यापक को पत्र निर्गत होने की तिथि से विभागीय कार्यों के संपादन एवं देखरेख के लिए प्रभारी विभागाध्यक्ष के रूप में अधिकृत किया है।




इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में बेहतर समन्वय को लेकर उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में विभागीय कार्यों को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से चक्रानुक्रम व्यवस्था लागू की गई है। जन्तु विज्ञान विभाग में डॉ. अनुराग कुमार को दी गई जिम्मेदारी के माध्यम से विभाग के नियमित कार्यों में निरंतरता एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा।




उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि डॉ. अनुराग कुमार सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सहयोग से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। महाविद्यालय प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों को भी प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है।

इस अवसर पर डॉ. अवनीश कुमार पांडेय (अर्थपाल), डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. भरत कुमार, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन चौबे, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. इसरार आलम, डॉ. अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. शशिकला, डॉ. जयप्रकाश मिश्रा, डॉ. निशांत कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. प्रीति मौर्या, डॉ. सीमा द्विवेदी, श्री राजीव रंजन, अविनाश कुमार पांडेय, बजरंगी कुमार और सुमित कुमार पाठक समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu