Ad Code

बेलाउर की बदहाल मुख्य सड़क पर समाजसेवी शुभम चौबे की पहल से शुरू हुआ मरम्मत कार्य, ग्रामीणों को मिली राहत


बक्सर । सदर प्रखंड क्षेत्र के दलसागर पंचायत अंतर्गत बेलाउर गांव को एनएच-922 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। सड़क पर आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी स्थानीय स्थायी ग्रामीणों के माध्यम से युवा समाजसेवी शुभम चौबे को मिली।




जानकारी मिलते ही शुभम चौबे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी से बातचीत की। इसके बाद गुरुवार को बेलाउर मुख्य सड़क मार्ग के खराब हिस्सों पर टुकड़ा और राबिश गिराकर सड़क को चलने योग्य बनाने का कार्य शुरू कराया गया।




सड़क मरम्मत का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस पहल के लिए समाजसेवी शुभम चौबे ने सदर बीडीओ का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर रखते हुए सड़क पर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने की कोशिश करेंगे। ग्रामीणों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी उनका प्रयास जारी रहेगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu