बक्सर । शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सहयोगी मध्य विद्यालय, नया बाजार, बक्सर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेनू कुमारी चौबे को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।
वरीय शिक्षिका ज्योति सुमन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापिका को सम्मान प्रदान कर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि रेनू कुमारी चौबे का विद्यालय के शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कुशल नेतृत्व और समर्पण से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिली है।
विद्यालय परिवार के सदस्यों ने कहा कि प्रधानाध्यापिका का मार्गदर्शन शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी रहा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
समारोह के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वरीय शिक्षिका ज्योति सुमन के साथ रजनीश सिन्हा, नीतू कुमारी श्रीवास्तव, हैदर खान, इम्तियाज अहमद, संध्या सिन्हा, रानी कुमारी, अनामिका कुमारी, उर्मिला देवी, नीतू कुमारी, मोनी दुबे, नीरा कुमारी एवं अनुग्रह कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments