Ad Code

नया भोजपुर में 10 सितंबर को निकलेगी कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा, राजनीतिक-सामाजिक हस्तियों को भेजा जा रहा न्योता


बक्सर । श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आगामी 10 सितंबर को डुमराँव के नया भोजपुर में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर आयोजन समिति ने जिलेभर में निमंत्रण अभियान तेज कर दिया है। समिति के सदस्य विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मिलकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।





इसी क्रम में आयोजन समिति के कुछ सदस्य कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय से मुलाकात कर उन्हें जन्माष्टमी महोत्सव एवं शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। समिति के सदस्यों ने उन्हें निमंत्रण पत्र भी सौंपा।

आयोजकों के अनुसार, इस भव्य शोभायात्रा में जिलेभर के राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की भागीदारी होगी। इसे लेकर व्यापक स्तर पर लोगों को आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है।



आयोजन समिति के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे नया भोजपुर थाना परिसर स्थित पेपर मिल के श्री कृष्ण भगवान मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा नया भोजपुर चौक, भोजपुर चौक, स्टेशन रोड डुमराँव और मेन रोड होते हुए टीचर ट्रेनिंग स्कूल स्थित गोबर्धन स्थान, डुमराँव पहुंचकर संपन्न होगी।

आयोजन समिति ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu