Ad Code

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: चोरी के मोबाइल और ब्लेड के टुकड़े के साथ दो गिरफ्तार



बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत सोमवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर सघन जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ की विशेष टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के मोबाइल फोन एवं ब्लेड के टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया।






आरपीएफ बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुंदन सिंह के दिशा-निर्देशन में गठित विशेष टीम ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में सब इंस्पेक्टर विष्णु शंकर ओझा, सब इंस्पेक्टर विजेंद्र मुवाल, आरक्षी श्याम नारायण सिंह यादव एवं आरक्षी सोनालाल यादव की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम उमेश राय (30 वर्ष), पिता सुरेंद्र राय, ग्राम चिलहर, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर तथा तनु कुमार सिंह (34 वर्ष), पिता अनिल कुमार सिंह, थाना नगर, जिला बक्सर बताया।





आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी करने तथा ब्लेड की सहायता से जेब काटने की बात स्वीकार की। दोनों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया।

गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई के बाद उन्हें अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल अपराध की रोकथाम को लेकर बक्सर रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में जांच और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu