बक्सर । शहर के रेडिएंट पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रिंसिपल जयप्रकाश सिंह उर्फ राजेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से प्रेरित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कर्मी भी विद्यालय पहुंचे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रिंसिपल जयप्रकाश सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति कर्तव्यों की भी याद दिलाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments