Ad Code

विश्व उद्यमिता दिवस पर जितेंद्र कुमार सम्मानित, डॉल्फिन प्रिंटिंग प्रेस के उत्कृष्ट योगदान को मिली पहचान




बक्सर । विश्व उद्यमिता दिवस-2026 के अवसर पर स्टार्टअप सेल, वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव एवं कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा “Scale-up & Market Access” विषय पर विशेष उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोजगार सृजन, नवाचार एवं स्थानीय उद्योगों के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मेसर्स डॉल्फिन प्रिंटिंग प्रेस, बक्सर के संचालक जितेंद्र कुमार को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला पदाधिकारी साहिला द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जितेंद्र कुमार को यह सम्मान उनके उद्यम की स्थापना एवं सफल संचालन के साथ-साथ रोजगार सृजन, नवाचार और आर्थिक विकास में योगदान के लिए दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी साहिला ने युवाओं एवं उद्यमियों को नवाचार आधारित उद्यमिता अपनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने उत्पादों और सेवाओं को व्यापक बाजार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उद्यमियों को व्यवसाय का विस्तार करने, बाजार की जरूरतों को समझने तथा ONDC, GeM Portal जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मार्केट एक्सेस बढ़ाने पर जोर दिया।







कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों एवं स्थानीय उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार, बाजार तक पहुंच, नवाचार, ब्रांडिंग एवं प्रभावी मार्केटिंग के माध्यम से अपने उद्यम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करना था। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने उद्योग विभाग के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं, संस्थागत सहायता एवं व्यवसाय विकास से जुड़े अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान Recycling Bazar, दिव्या प्रियम (मेसर्स भारत हाईजिनेक), संतोष कुमार (मेसर्स शिव दुर्गा ट्रेडर्स), पुष्पा देवी (मेसर्स तुलसी एग्रो), संजीत कुमार (मेसर्स संजीत एग्रो फूड प्रोडक्ट्स), मो. मेराज (मेसर्स लजीज बेकरी), ज्योति रानी (मेसर्स ज्योति इंटरप्राइजेज), जितेंद्र कुमार (मेसर्स डॉल्फिन प्रिंटिंग प्रेस), भानु प्रताप सिंह (पशु आहार) और SLMG Beverages Pvt. Ltd. को सम्मानित किया गया।

इस दौरान Recycling Bazar के फाउंडर, मेसर्स भारत हाईजिनेक की दिव्या प्रियम एवं श्री संतोष कुमार ने अपने उद्यमिता अनुभव साझा किए और व्यवसाय विस्तार से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर चर्चा की।






कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमियों को “Start Small, Innovate, Scale Up and Reach Wider Markets” की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग केंद्र की इस पहल को स्थानीय स्तर पर नवाचार, आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और सतत व्यवसाय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

कार्यक्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता, डुमरांव, वरीय उप समाहर्ता, बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के प्रोफेसर एवं छात्र, स्टार्टअप सेल के प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।

डॉल्फिन प्रिंटिंग प्रेस परिवार की ओर से जितेंद्र कुमार ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन एवं जिला पदाधिकारी साहिला के प्रति आभार व्यक्त किया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu